जनसेवा में एक और कदम आगे बढ़ी पूर्व बर्दवान जिला पुलिस

जनसेवा में एक और कदम आगे बढ़ी पूर्व बर्दवान जिला पुलिस

पूर्व बर्दवान(तारकेश्वर राय ):​आम नागरिकों को तीव्र, सुगम और आधुनिक पुलिसिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पूर्व बर्दवान जिला पुलिस ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। शहर के ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई (क्विक रिस्पॉन्स) सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस बेड़े में शक्तिशाली रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलों को शामिल किया गया है।इन आधुनिक मोटरसाइकिलों का औपचारिक शुभारंभ एक विशेष कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे, ADG & IGP वेस्टर्न जोन आनंद कुमार आईपीएस, DIG बर्दवान रेंज श्रीहरि पांडे आईपीएस,DIG बांकुड़ा रेंज अभिषेक मोदी आईपीएस,SP पूर्व बर्दवान एम.एस. पुष्पा,आईपीएस,SP हुगली ग्रामीण, डॉ. कुनवर भूषण सिंह आईपीएस की गरिमामयी उपस्थिति ने इस पहल को और महत्वपूर्ण बना दिया.पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इन नई रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइकों के जुड़ने से जमीनी स्तर पर कार्य और अधिक प्रभावी होंगे.व्यस्त चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से तुरंत निजात पाने में मदद मिलेगी।हाई-वे और शहर के मुख्य मार्गों पर निरंतर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।किसी भी दुर्घटना या आपातकाल की स्थिति में पुलिस बल कम से कम समय में घटनास्थल पर पहुंचेगा।पूर्व बर्दवान जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उनका मुख्य ध्येय एक नागरिक-मैत्रीपूर्ण और आधुनिक पुलिस व्यवस्था की स्थापना करना है, ताकि हर नागरिक खुद को सुरक्षित और संरक्षित महसूस कर सके।पूर्व बर्दवान पुलिस की यह पहल महज़ वाहनों का बेड़ा बढ़ाना नहीं है, बल्कि यह जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और तत्परता का जीवंत प्रमाण है। जब खाकी और रॉयल एनफील्ड की यह मजबूत ताकत एक साथ सड़कों पर उतरेगी, तो यकीनन आम जनता को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भरोसेमंद ट्रैफिक व्यवस्था का अनुभव होगा। यह कदम आधुनिक पुलिसिंग और जनसेवा के बीच के फासले को और कम करने में मील का पत्थर साबित होगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0